CM धामी को सौंपा गया UCC पर ड्राफ्ट, समान नागरिक संहिता लागू करने के करीब UK

ड्राफ्ट कमेटी की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई ने ड्राफ्ट सौंपा। कल होने वाले कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट पेश किया जा सकता है।

Uttarakhand: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) पर बनी विशेष कमेटी ने ड्राफ्ट ड्राफ्ट सौंप दिया है। ड्राफ्ट कमेटी की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई ने ड्राफ्ट सौंपा। कल होने वाले कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट पेश किया जा सकता है। 72 बैठकों के बाद ड्राफ्ट तैयार किया गया है।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, UCC लागू करने का संकल्प लिया था। आज हम UCC लागू करने के करीब हैं। उन्होंने कहा कि, UCC लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड होगा। हर वर्ग के लोगों की UCC ड्राफ्ट बनाने में राय ली गई है। आज उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा दिन है।

Related Articles

Back to top button