
उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बड़ी खबर सामने आई है। शिवरात्रि पर गंगा स्नान करने गए मेडिकल के 5 छात्र गंगा में समा गए। गंगा नदी में छात्रों के डूबने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लापता छात्रों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। दो छात्रों को गोताखोरों ने बचा लिया है, जिनको अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बाकी बचे 3 छात्रों की तलाश जारी है।
बदायूं के कछला घाट पर स्नान घाट से दूर हट कर श्मशान घाट के निकट बदायूं मेडिकल के 5 छात्र गंगा मैं सनान करते समय गहरे पानी में डूब गए, जिनमें से स्थानीय गोताखोरों की मदद से 1.अंकुश पुत्र भूपेंद्र गहलोत निवासी भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष, 2. प्रमोद यादव पुत्र जयनारायण निवासी गोरखपुर उम्र करीब 22 को को बचा लिया गया।
तीन छात्र अब भी लापता हैं जिनमे से 1. नवीन सेंगर निवासी हाथरस उम्र 22 वर्ष, 2. पवन यादव निवासी बलिया उम्र 24 वर्ष, 3. जय मौर्य निवासी जौनपुर उम्र 26 वर्ष की गंगा में स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।









