
रुड़की के गणेशपुर में ग्रेस असेंबली ऑफ गॉड चर्च में क्रिसमस पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया।
आपको बता दें कि आगामी क्रिसमस पर्व को लेकर नगर के गणेशपुर में ग्रेस असेंबली ऑफ गॉड चर्च में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के अंतर्गत सभी को संदेश दिया गया। साथ ही नशे से दूर रहने की अपील भी की गई।
ग्रेस असेंबली ऑफ गॉड चर्च के मुख्य पादरी राजन थॉमस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए रखा गया है। क्रिसमिस के इस पावन पर्व पर यह संदेश देना चाहते हैं कि आज की युवा पीढ़ी नशे की लत से बचें और नशा ना करें। उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के अंतर्गत जिला हरिद्वार पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है।
सभी क्षेत्रवासियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत उनके द्वारा भी आगामी क्रिसमस पर्व पर को लेकर युवाओं के लिए खास तौर पर यह कार्यक्रम रखा गया है और इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न मंचन करके युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई है और नशे से दूर रहने की अपील की गई है जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने शिरकत की है और नशामुक्त अभियान का समर्थन किया है।