‘नशा मुक्त युवा अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा’, मन की बात में PM मोदी ने युवाओं को दिया संदेश

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात कार्यक्रम’ के 137वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और देशवासियों से सकारात्मक पहल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में इनोवेटिव आइडिया पर चर्चा करते हुए देश में हो रहे नए और रचनात्मक प्रयासों का उल्लेख किया।

नशा मुक्त युवा अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने नशा मुक्ति के मुद्दे पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ड्रग्स मुक्त भारत की तरफ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नशा मुक्त भारत के लिए पहल को जरूरी बताते हुए युवाओं और समाज के सभी वर्गों से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

दुनिया भर में घरों पर तिरंगा फहराया गया

वही पीएम मोदी ने नशा मुक्ति को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति पर सकारात्मक कंटेंट बनाए जाने चाहिए, ताकि युवाओं तक सही संदेश पहुंचाया जा सके और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया में तिरंगे के प्रति लोगों के उत्साह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में घरों पर तिरंगा फहराया गया।

इसके अलावा पीएम मोदी ने स्वनिधि योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना से महिलाओं को ताकत मिल रही है। प्रधानमंत्री ने इन सभी प्रयासों को देश की प्रगति और सकारात्मक बदलाव से जोड़ते हुए लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Back to top button