नशे का हो रहा जमकर कारोबार, चार किलो चरस संग दो नेपाली महिला गिरफ्तार

2 महिलाओं को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 4 किलो अवैध चरस बरामद हुई है। जिसे दोनों नेपाली महिलाएं नेपाल से नानकमत्ता में देने जा रही थी।

रिपोर्ट- दीपक फुलेरा।

चंपावत जिले के बनबसा थाना पुलिस को नशे के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बनबसा पुलिस ने बुधवार को दिन में लगभग 12:00 के करीब भारत नेपाल सीमा के लावा पुल श्मशान घाट की तरफ 2 महिलाओं को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 4 किलो अवैध चरस बरामद हुई है। जिसे दोनों नेपाली महिलाएं नेपाल से नानकमत्ता में देने जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उक्त दोनों महिलाओं को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी महिलाओं में गोमा धर्मीमगर पत्नी श्याम कुमार उम्र 43 निवासी बोर्थी बांग ओडा नंबर 3 जिला धौर पाटन नेपाल के पास से 2किलो 30ग्राम व दूसरी आरोपी कमला मगर पत्नी कुमार रोका मगर उम्र 46 निवासी लमई ओडा नंबर 3 नगर पालिका नंबर 3 नेपाल के पास से 2किलो चरस बरामद की है। दोनो नेपाली महिलाओ पर बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

बनबसा थाना पुलिस टीम द्वारा नशे के खिलाफ किए गए सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक चंपावत देवेंद्र पींचा ने ₹10000 नगद पारितोषिक दिया है। वहीं आरोपी नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर विवेक सिंह कुटियाल, बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज चौकी इंचार्ज एसआई हेमंत सिंह कठेत, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, गोविंद टम्टा, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल क्यूआरटी जीवन चंद पांडे, व महिला कांस्टेबल बिंदेश्वरी देवी शामिल रही।

Related Articles

Back to top button