
लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर घेराबंदी कर दी गई है., अखिलेश यादव के आवास के बाहर बैरिकेडिंग लगी हुई है.पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है.JPNIC के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगी है. समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भी बैरिकेडिंग लगी है.
JPNIC पर आज अखिलेश यादव श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जाने वाले थे. अब इसी मामले पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया है.
शिवपाल यादव ने दो वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा लोकतंत्र की बैरिकेडिंग करना चाहती है. सत्ता का तंत्र कभी लोक के तंत्र पर भारी नहीं हो सकता.अतीत से सबक लीजिए सरकार! लोकतंत्र में तानाशाही लंबी नहीं चलती.
सामाजवादीझंडाइतिहासलिएबलिदानों_का
फिलहाल इस मामले में जमकर सियासत हो रही है.









