नशेबाज दूल्हा! दारु पीकर हुआ बेहोश, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

पूरा मामला फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के सेमराइया गांव का है। जहाँ शादी करने आये नशेबाज दूल्हे के नशे की लत ने उसकी शादी ही तोड़वा दी।

डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शादी रचाने आया दूल्हा नशें में इतना चूर हो गया कि वो मंडप तक भी नहीं पहुँच पाया। जिसके बाद लड़की पक्ष के परिजन और रिश्तेदार आक्रोश जाहिर करते हुए दुल्हेराजा को बंधक बनाकर, दिया गया दहेज़ वापस लौटाने के मांग पर अड़ गए।

बता दें, यह पूरा मामला फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के सेमराइया गांव का है। जहाँ शादी करने आये नशेबाज दूल्हे के नशे की लत ने उसकी शादी ही तोड़वा दी। दरअसल, गाजीपुर के दरौली गांव से शादी के लिए लड़के पक्ष का बरात सेमराइया गांव पहुंचा था। जहाँ गाँव से लेकर पूरा बारात शादी के जश्न में डूबा हुआ था। इस बीच दूल्हे राजा भी अपने शादी के जश्न में जाम छलका कर खूब नाचें।

मगर हद तब हो गई जब दूल्हे ने इतनी शराब पी ली की, उसके नशे में वो बेहोश होकर बेसुद पड़ा रहा। फिर क्या था बेहोश दूल्हे को उठाने के लिए वहां मौजूद लोगों ने पूरी रात मशक्कत की, मगर दूल्हा ज्यों का त्यों ही पड़ा रहा। दूल्हे की ऐसी हालत देख कर दुल्हन ने भी शादी के लिए इंकार कर दिया।

इस बीच लड़की पक्ष के तरफ से आक्रोशित परिजनों और गाँव वालों ने दूल्हे को वहीँ बंधक बना लिया। लड़की के परिजन दिया हुआ दहेज़ वापस करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button