गैस की किल्लत से बढ़ानी पड़ी बेटी की शादी की तारीख, परिवार ने लगाई अधिकारियों से गुहार…

हापुड के गांव बदनौली में गैस सिलेंडर की कमी के कारण परिवार को बेटी की शादी की तारीख बढ़ानी पड़ी, अधिकारियों से मदद की मांग की।

Uttar-Pradesh: हापुड जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में गैस सिलेंडर की कमी के कारण एक परिवार को अपनी बेटी की शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। 25 मार्च को शिवानी की शादी की तारीख तय थी, लेकिन गैस सिलेंडर न मिलने के कारण परिवार को यह कदम उठाना पड़ा।

बता दें, पारिवार के लोगों ने कहा, शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन गैस सिलेंडर न मिलने से परिवार की खुशियां आहत हो गईं। पीड़ित परिवार ने जिलापूर्ति अधिकारी से हाथ जोड़कर गैस सिलेंडर की गुहार लगाई। जिलापूर्ति अधिकारी ने परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं, अधिकारियों ने यह भी कहा कि शादी वाले परिवारों को गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी और सभी व्यवस्थाएं ठीक की जाएंगी। अधिकारी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सिलेंडर मिलेगा और इसके बाद शादी के आयोजन की तैयारी पूरी होगी।

शिवानी के परिवार की उम्मीद अब जगी है कि गैस सिलेंडर मिलने के बाद घर में शहनाई गूजेगी और शादी का आयोजन सही समय पर होगा। गैस की कमी के कारण परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद अब सबकुछ ठीक होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button