
अभी नेपाल 3 नवंबर के घातक भूकंप से उबरा नहीं था कि फिर एक बार तेज भूकंप के झटको से नेपाल सहित दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी धरती हिल गई।
लखनऊ- लखनऊ में महसूस किया गया भूकंप के झटके, दिल्ली NCR में भी भूकंप के झटके महसूस हुए, 30 सेकेंड में दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए.#Lucknow #earthquakes pic.twitter.com/IK8TcUsK2w
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 6, 2023
पिछले चार दिनों में नेपाल में यह तीसरा भूकंप है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.6 रही। भूकंप के झटके लखनऊ में भी महसूस किए गए। 30 सेकेंड में दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए।









