ताइवान में भूकंप ने मचाई तबाही, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.5 मापी गई

ताइवान में पिछले 25 सालों में सबसे तेज भूकंप बताया जा रहा है। इससे पहले 1999 में आया था। जिसमें करीब 2500 लोगों की मौत हुई थी...

ताइवान बुधवार को भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गया। गगनचुंबी इमारतें जमींदोज हो गईं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई। झटका इतना जोरदार था कि अलग-अलग शहरों में कई बिल्डिंग धराशायी हो गईं। कई इलाकों में भूस्खलन की भी खबर आ रही है। ताइवान में पिछले 25 सालों में सबसे तेज भूकंप बताया जा रहा है। इससे पहले 1999 में आया था। जिसमें करीब 2500 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 1300 लोग घायल हुए थे। 

भूकंप की वजह से करीब 87 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है। सबसे ज्यादा तबाही ताइवान के हुएलिन शहर में हुई है। यहीं भूकंप का केंद्र भी था।

भूकंप की तबाही की वजह से बिजली और इंटरनेट सेवाएं बंद हो गईं हैं। ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दिया गया है। भूकंप के बाद ताइवान के अतिरिक्त जापान और फिलीपींस में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। 

Related Articles

Back to top button