01 मार्च से 07 अप्रैल तक कुल 131.69 करोड़ रुपये कीमत की शराब, ड्रग… जब्त, ECI ने बताया

आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 07 अप्रैल, 2024 को कुल 323.33 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातु व नगदी आदि जब्त किया गया।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन एजेन्सियों व उड़नदस्तों द्वारा अवैध शराब, नकदी आदि की जब्ती संबंधी आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।

पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग एवं ED की संयुक्त कार्रवाई  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 01 मार्च से 07 अप्रैल, 2024 तक कुल 131.69 करोड़ रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नगदी आदि जब्त किये गये। इसमें 2179.06 लाख रुपये नकद धनराशि, 3137.30 लाख रुपये कीमत की 980245.14 लीटर शराब, 4909.91 लाख रुपये कीमत की 7849712.11 ग्राम ड्रग, 1806.08 लाख रुपये कीमत की 52778.86 ग्राम बहुमूल्य धातुएं एवं 1137.23 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी।

आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 07 अप्रैल, 2024 को कुल 323.33 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातु व नगदी आदि जब्त किया गया। इसमें 36.18 लाख रुपये नकद धनराशि, 77.21 लाख रुपये कीमत की 24569.50 लीटर शराब, 187.14 लाख रुपये कीमत की 223938 ग्राम ड्रग, एवं 22.80 लाख रुपये कीमत की 380 ग्राम बहुमूल्य धातु जब्त की गयी।

07 अप्रैल, 2024 को प्रमुख जब्ती में जनपद अयोध्या की अयोध्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 18.60 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 93 ग्राम ड्रग, जनपद देवरिया की देवरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 14.08 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 56320 ग्राम ड्रग, जनपद कौशाम्बी की मंझनपुर (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 32.59 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 42350 ग्राम ड्रग, जनपद मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 64 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 320 ग्राम ड्रग तथा जनपद सोनभद्र की ओबरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13.89 लाख रुपये कीमत की 3615 ग्राम ड्रग पकड़ी गयी। इसके अतिरिक्त जनपद गाजियाबाद की गाजियाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 22.80 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 380 ग्राम बहुमूल्य धातु, जनपद गाजियाबाद की गाजियाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6.68 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 2820 ग्राम ड्रग तथा जनपद गाजियाबाद की गाजियाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2.40 लाख रुपये नकदी पकड़ी गयी।

Related Articles

Back to top button