
Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राउत एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। ईडी ने 60 पन्नों में चार्जशीट दाखिल की है। बता दें कि संजय सिंह को ईडी ने इसी वर्ष अक्टूबर माह में पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया था। उसी समय से संजय सिंह तिहाड़ जेल में हैं। उन्होंने जमानत के लिए दिल्ली के राउत एवेन्यू कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोर्ट ने 24 दिसंबर को संजय सिंह की न्यायिक हिरासत चार दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी थी। इससे पहले कोर्ट ने 10 नवंबर को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 24 नवंबर को न्यायिक हिरासत पूर्ण होने के बाद ईडी ने उन्हें राउत एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।
बता दें कि संजय सिंह पर दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में ईडी ने कहा था कि जल्द ही राउत एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। कोर्ट के पूछे जाने पर ईडी ने कहा था कि एक या दो दिसंबर तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। अब संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को उसी के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।









