Kisan Andolan: किसानों के प्रदर्शन का असर, NCR में बदली ट्रैफिक व्यवस्था

DTC बसें और चार पहिया वाहन NH-44, नरेला और साफियाबाद सीमा की ओर जाने के लिए DSIIDC कट पर निकास संख्या दो से जा सकेंगे।

किसान आंदोलन के चलते एनसीआर में आवागमन में काफी समस्याएं हो रही है। दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है। जिसकी वजह से नजफगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था डायवर्ट कर दिया गया है। आजादपुर मंडी से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से जाने वाले ट्रकों को आउटर रिंग रोड सर्विस लेन से हैदरपुर वाटर प्लांट की ओर मोड़ दिया गया है। रोहिणी जेल रोड सेक्टर-18 से बादली मेट्रो स्टेशन से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के लिए यू-टर्न लेना होगा।

DTC बसें और चार पहिया वाहन NH-44, नरेला और साफियाबाद सीमा की ओर जाने के लिए DSIIDC कट पर निकास संख्या दो से जा सकेंगे। इसके साथ हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जाने वाली अंतरराज्यीय बसें और भारी वाणिज्यिक ट्रकों को सिग्नेचर ब्रिज से खजूरी चौक वाया लोनी बार्डर से ईस्टर्न पेरिफेरल रोड जाने के लिए टीला से आउटर रिंग रोड से डायवर्जन किया गया है।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए सिंधु बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां से पैदल यात्री भी नहीं जा सकते हैं। पैदल यात्री जर्सी बैरियर पारकर दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button