
Lok Sabha Election 2024: सैफई लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव ने मंगलवार को पति अखिलेश यादव के साथ वोटिंग की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। भाजपा के नीति और नीयत में अंतर है।
उन्होंने आज देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। यह राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा, तानाशाह सरकार से जनता परेशान हो चुकी है।
डिम्पल यादव ने कहा, सरकारी एजेंसियां सरकार के इशारे पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई कर रही हैं। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसे गिरफ्तार कर लिया जा रहा है या किसी झूठे केस में फंसा दिया जा रहा है।








