
यूपी के गोरखपुर के बांसगांव में आज चुनावी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीएम योगी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस दौरान सीएम योगी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होनें कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है, अयोध्या में रामलला विराजमान हुए है, मोदी जी के पक्ष में देशभर में सुनामी आई है।
आगे उन्होनें कहा देश की जनता पीएम मोदी की ताकत है, हम बदलते हुए भारत को देख रहे है, जो छेड़ेगा भारत उसे छोड़ेगा नहीं, देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी, आज कही आतंकी हमले नहीं होते है।
नक्सलवाद को लेकर सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा आज नक्सलवाद खत्म हो चुका है, वहीं राम मंदिर को लेकर कहा आपके कारण अयोध्या में राम मंदिर बना है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे ।








