
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में मिशन-24 के चुनावी रण को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोकने की कोशिश की है.कांग्रेस के गढ़ वाली रायबरेली और अमेठी सीट पर चुनावी अभियान में प्रियंका गांधी जुटेंगी.रायबरेली, अमेठी में 20 तारीख़ को मतदान होना है. चुनाव संचालन की ज़िम्मेदारी प्रियंका गांधी के हाथों में है.प्रियंका गांधी 6 मई से रायबरेली में रहेंगी. यहीं से दोनों लोकसभाओं के चुनाव का संचालन करेंगी. बूथवार रणनीति पर प्रियंका गांधी का फ़ोकस रहेगा.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 6, 2024
➡प्रियंका गांधी की 40 सदस्यों की टीम रायबरेली पहुंची
➡रायबरेली, अमेठी में बूथवार निगरानी रखेंगी प्रियंका गांधी
➡दोनों सीटों पर डायरेक्ट प्रियंका गांधी की निगरानी रहेगी
➡प्रियंका के हाथों में सोशल मीडिया एक्टपर्ट टीम की कमान
➡प्रियंका अलग-अलग संगठन के लोगों से… pic.twitter.com/YcibLezOfk
प्रियंका गांधी की 40 सदस्यों की टीम रायबरेली पहुंची.रायबरेली, अमेठी में बूथवार निगरानी प्रियंका गांधी रखेंगी. दोनों सीटों पर डायरेक्ट प्रियंका गांधी की निगरानी रहेगी.
प्रियंका के हाथों में सोशल मीडिया एक्सपर्ट टीम की कमान है.प्रियंका अलग-अलग संगठन के लोगों से संवाद करेंगी.बार एसोसिएशन और महिला समूहों से भी संवाद करेंगी.









