
हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 68 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में आज काउंटिंग की प्रक्रिया जारी है। 5 साल बाद सरकार बदलने के लिए जाने जाने वाले प्रदेश में इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां पर हुए इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी नें जीत हासिल करती दिख रही है। रुझानों में आए अभी तक के आकड़े में कांग्रेस बीजेपी से आगे निकल गई है।
अभी तक आए चुनावी रुझानों में 68 सीट पर कांग्रेस ने 25 सीटें जीत ली है तो वहीं 14 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं इस बार सत्ता में रहने वाली पार्टी भाजपा नें 14 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है तो वहीं 12 सीटों पर अभी आगे चल रही है। अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली है जबकी 1 सीट पर आगे चल रही है।
गुजरात में कुल 183 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था, वहीं हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर एक चरण में चुनाव सम्पन्न कराया गया था। इस दौड़ में मुख्य दावेदार भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पारंपरिक दावेदार कांग्रेस पार्टी थी। गुजरात में बीजेपी तो हिमाचल में कांग्रेस ने जीत हासिल की है।