Electoral Bond Verdict: BSP कभी धन्नासेठों से चंदा नही लेती…इलेक्शन बॉन्ड विवाद पर मायावती का बड़ा हमला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इलेक्शन बॉन्ड विवाद पर करारा हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले स्वागित किया। मायावती ने कहा उनकी पार्टी बीएसपी कभी भी धन्नासेठों से चंदा नही लेती। मायावती ने कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसला स्वागत योग्य है, किन्तु संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रयास जरूरी है।

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने इलेक्शन बॉन्ड विवाद पर करारा हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले स्वागित किया। मायावती ने कहा उनकी पार्टी बीएसपी कभी भी धन्नासेठों से चंदा नही लेती। मायावती ने कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसला स्वागत योग्य है, किन्तु संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रयास जरूरी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट कर इलेक्शन बॉन्ड विवाद पर करारा हमला बोला है। मायावती ने एक्स पर लिखा बीएसपी कभी भी धन्नासेठों से चंदा नहीं लेती। यूपी में 4 बार बीएसपी की सरकार बनी है। BSP ने जनहित, गरीबी को दूर करने की पहल की है। दूसरी पार्टियां अधिकतर स्वार्थ में ही लगी हैं।

बसपा सुप्रीमो ने कहा आमचुनाव में जनहित और देशहित की बातों का खास महत्व है। ‘तभी लोगों को जानलेवा महंगाई और गरीबी से मुक्ति मिलेगी। बेरोजगारी, पिछड़ेपन के लाचार जीवन से मुक्ति मिलेगी। वरना गरीबों की गरीबी, अमीरों की अमीरी बढ़ती जाएगी।

Related Articles

Back to top button