
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में 22 का रण जीतने के लिए सभी राजनितिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज एक दिवसीय दौरे पर जगदीशपुर विधानसभा आ रहे हैं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी। लगभग 29 महीने बाद अमेठी में खोई सियासत की जमीन को दोबारा पाने के लिए राहुल गांधी आज आएंगे। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जगदीशपुर के रामलीला मैदान से हारीमऊ तक करीब 6 किलोमीटर तक पदयात्रा करेंगे व जनसभा को करेंगे संबोधित कर कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र।
राहुल गांधी सुबह 11:00 बजे से 12:30 तक कौल हाउस से रामलीला मैदान के बाद जगदीशपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 12:30 से 03:00 बजे जगदीशपुर- हरिमऊ जन जागरण अभियान पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद 3 से 4 बजे तक कॉर्नर मीटिंग में हरिमाऊ में रहेंगे। इसके बाद 4 बजे से 05:15 बजे तक हरिमऊ से भूमऊ गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 6 बजे भूमऊ गेस्ट हाउस में आगमन होगा।
वहीं 19 दिसंबर को राहुल गांधी व प्रियंका गांधी 11:30 बजे भूमऊ गेस्ट हाउस से रिफॉर्म्स क्लब रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:00 से 02:00 बजे विमेंस टाउन हॉल, रिफॉर्म्स क्लब, रायबरेली में रहेंगे। वहीं 04:00 बजे रायबरेली से कौल हाउस, लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 6 बजे कौल हाउस में आगमन होगा।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संयुक्त रूप से हारीमऊ मे एक बडी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे जबकि प्रियंका गाधी अमेठी व रायबरेली में कई जगहों पर पहुंचकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने की कयावद जारी रखेंगी। बता दें कि अमेठी में इस कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रियंका गांधी रायबरेली के दौरे पर रहेगीरहेंगी।