Electricity bill News : गर्मियों में अचानक क्यों बढ़ जाता है बिजली का बिल?,यहां जानिए

वॉशिंग मशीन को एक ही समय पर चलाने से बचें. अगर ये सभी एक साथ चलेंगे, तो कुल लोड 5-6 किलोवाट तक पहुंच सकता है, जो आम घरेलू कनेक्शन के लिए ज्यादा होता है.

Electricity bill News : ऐसा क्यों होता है कि सर्दियों के मुकाबले में बिजली का बिल गर्मियों में ज्यादा आने लगता है…आखिर ऐसा क्या हो जाता है?….तो आज इसी खबर को जरा बारीकी से समझने की कोशिश करते हैं…

दरअसल, गर्मियों में सिर्फ एसी नहीं बल्कि फ्रिज, पंखा और वॉशिंग मशीन जैसे कई मशीने भी चलते हैं. अगर ये सभी एक साथ चलें, तो बिजली का लोड बहुत ज्यादा हो जाता है. इससे फ्यूज उड़ सकता है, बिजली बार-बार जा सकती है और जिन घरों में एमसीबी नहीं है, वहां वायरिंग जलने या शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ जाता है.

अगर बिजली के उपयोग की बात करें, तो एक इंडक्शन चूल्हा करीब 2 किलोवाट बिजली लेता है. वहीं एक एसी 1.2 से 1.5 किलोवाट तक बिजली खर्च करता है. अगर घर में दो एसी हैं, तो लोड और बढ़ जाता है. इन सबके साथ बाकी उपकरण भी जुड़ जाते हैं, जिससे कुल बिजली खपत काफी ज्यादा हो जाती है. हालांकि इसका अंदाजा तब तक नहीं लगता है, जब तक बिजली का बिल हाथ में नहीं आ जाता है.

इस सारी चीजों के एक साथ इस्तेमाल से लगातार, बिल बढ़ता ही जाता है…और आपको गर्मियों में भारी बिजली बिल का चूना लग जाता है…

इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि भारी बिजली खपत वाले उपकरण एक साथ न चलाएं. जैसे एसी, इंडक्शन और वॉशिंग मशीन को एक ही समय पर चलाने से बचें. अगर ये सभी एक साथ चलेंगे, तो कुल लोड 5-6 किलोवाट तक पहुंच सकता है, जो आम घरेलू कनेक्शन के लिए ज्यादा होता है.

अगर जरूरत हो, तो आप बिजली विभाग से संपर्क करके अपना लोड बढ़वा सकते हैं. इससे आप ज्यादा अप्लायंसेस एक साथ यूज कर पाएंगे. लेकिन अगर यह संभव नहीं है, तो बेहतर यही है कि इन उपकरणों को अलग-अलग समय पर इस्तेमाल करें.

Related Articles

Back to top button