यज्ञ के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, 3 लोगों को कुचला, CM Yogi ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं, आला अधिकारी मौके पर मौजूद !

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इधर, तिवारीपुर क्षेत्र के जगतबेला के मोहम्मदपुर माफी गांव में आयोजित...

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इधर, तिवारीपुर क्षेत्र के जगतबेला के मोहम्मदपुर माफी गांव में आयोजित यज्ञ समारोह के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया। गुस्से में हाथी ने कई लोगों को रौंद डाला है।

लोगों ने बताया कि यज्ञ में हाथी को बुलाया गया था। उसने पंडाल में जमकर तांडव किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। CM योगी ने हाथी के उत्पात से कालकवलित हुये लोगों के प्रति शोक संवेदना जताई हैं। साथ ही साथ मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।

मृतकों की पहचान

1-कांति देवी पत्नी शंकर उपाध्याय उम्र 55 वर्ष ग्राम मोहम्मदपुर माफी
2- कौशल्या देवी पत्नी दिलीप कुमार उम्र 50 वर्ष ग्राम मोहम्मदपुर माफी
3- कृष्णा पुत्र राजीव 4वर्ष

हाथी तांडव मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, वह उसे कुचलता चला गया। ताजा जानकारी के मुताबिक हाथी इस समय गीडा थाना के गाहासाड में पहुच गया है। जिलाधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिले का अन्य आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हाथी खेत मे खड़ा है वन विभाग की टीम आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Back to top button