
टेस्ला के मालिक एलन मस्क को आप जानते ही होंगे…जो स्पेस को लेकर नए नए एक्सपेरीमेंट तो करते ही रहते हैं….दुनिया के अमीर लोगों के नाम में उनका भी नाम शामिल है…साल 2025 में उन्होंने कमाल करके दिखाया था और उनका जलवा अब भी बरकरार है….कैसे चलिए बताते हैं…
सोमवार को मस्क की संपत्ति में 32.5 अरब डॉलर का बंपर उछाल दर्ज हुआ, जिससे उनका नेटवर्थ 644 अरब डॉलर तक पहुंच गया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, इस बढ़त का मुख्य कारण मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में 3.10 प्रतिशत की तेजी है।
एलन मस्क का यह धमाकेदार उछाल तब आया जब एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और अदाणी को संपत्ति में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। मुकेश अंबानी को 1.04 अरब डॉलर और गौतम अदाणी को 607 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि, टॉप-10 अरबपतियों में से अधिकांश की संपत्ति में वृद्धि दर्ज की गई है, जिनमें जेफ बेजोस, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गज शामिल हैं।
जेफ बेजोस की दौलत में इजाफा
दूसरे सबसे बड़े गेनर के रूप में जेफ बेजोस रहे, जिनकी संपत्ति में 5.89 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जिससे उनका नेटवर्थ अब 255 अरब डॉलर हो गया है। इस तरह, वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। वहीं, लैरी पेज ने 1.40 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 272 अरब डॉलर की संपत्ति हासिल की और वह दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
सर्गेई ब्रिन और जुकरबर्ग की संपत्ति में भी बढ़ोतरी
सर्गेई ब्रिन को 1.29 अरब डॉलर का फायदा हुआ और अब उनका नेटवर्थ 253 अरब डॉलर हो गया, जिसके साथ वह चौथे स्थान पर हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में भी 2.90 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, और उनकी कुल संपत्ति 233 अरब डॉलर हो गई।
अर्नाल्ट और अन्य अरबपति
इस सूची में फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट भी शामिल हैं, जिन्होंने 443 मिलियन डॉलर का फायदा उठाया, और अब उनका नेटवर्थ 207 अरब डॉलर है। वहीं, स्टीव बाल्मर को 3.73 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी संपत्ति अब 165 अरब डॉलर रह गई है।
ब्लूमबर्ग इंडेक्स की इस सूची में 9वें स्थान पर जेनसेन हुआंग 156 अरब डॉलर के साथ हैं, जिनको 568 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं, 10वें स्थान पर वॉरेन बफेट हैं, जिनकी संपत्ति 713 मिलियन डॉलर बढ़कर 150 अरब डॉलर हो गई है।
अदाणी और अंबानी को हुआ बड़ा नुकसान
अदाणी की संपत्ति में 607 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है, जिसके बाद वह 85.7 अरब डॉलर के साथ 20वें स्थान पर हैं। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी 1.04 अरब डॉलर की गिरावट आई है, और अब उनके पास 108 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। वह अब 18वें स्थान पर हैं।









