एल्विश यादव का बॉलीवुड डेब्यू तय, रेमो डिसूजा की फिल्म में टाइगर संग आएंगे नजर

यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले एल्विश यादव अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर रियलिटी शोज तक अपनी अलग पहचान बनाने के बाद एल्विश जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करते नजर आएंगे।

जानकारी के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अपने प्रोडक्शन हाउस VJ फ्रेम्स की शुरुआत की है। उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा करेंगे

इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा करेंगे। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक एक्शन फ्रैंचाइजी की शुरुआत होगी। फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू होने की जानकारी सामने आई है।

फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा

एल्विश यादव के बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी नई शुरुआत को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। एल्विश ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर के रूप में की थी।

कई रियलिटी शोज का हिस्सा बने

इसके बाद वह कई रियलिटी शोज का हिस्सा बने और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। उन्होंने वेब शो ‘औकात के बाहर’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। एल्विश यादव बिग बॉस OTT सीजन 2, MTV रोडीज XX: डबल क्रॉस, प्लेग्राउंड, लाफ्टर शेफ्स समेत कई शो में नजर आ चुके हैं। अब फैंस उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button