भाई दूज पर मेरठ जेल में भावुक नजारा, व्हीलचेयर पर भाई से मिलने पहुंची दिव्यांग बहन; मुस्कान और रविता से नहीं मिला कोई परिजन

डेस्क: भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते की मिठास का त्योहार भाई दूज मेरठ जिला जेल में भी मनाया गया। इस मौके पर अपने भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। सुबह से ही जेल परिसर में बहनों की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह 6 बजे से ही बंदियों से मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान कई भावुक कर देने वाले दृश्य भी देखने को मिले।

भाई दूज के मौके पर एक दिव्यांग बहन का अपने भाई के प्रति प्यार और समर्पण देखने को मिला। वह व्हीलचेयर पर बैठकर अपने भाई से मिलने जेल पहुंची। त्योहार के दिन भाई से मुलाकात करने के लिए उसकी इस कोशिश ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। बहन अपने भाई को तिलक लगाकर त्योहार की खुशियां साझा करने पहुंची थी।

वहीं, चर्चित नीले ड्रम मामले की आरोपी मुस्कान से भाई दूज पर मिलने कोई परिजन नहीं पहुंचा। इसके अलावा सांप कांड की आरोपी रविता से भी मुलाकात करने के लिए परिवार का कोई सदस्य जेल नहीं आया। दोनों महिला बंदियों को अदालत की ओर से फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।

एक तरफ जहां जेल में बंद अन्य कैदियों से मिलने के लिए बहनों और परिजनों की भीड़ लगी रही, वहीं मुस्कान और रविता से मिलने कोई नहीं पहुंचा। भाई दूज के इस मौके पर जेल के भीतर अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। कहीं भाई-बहन के रिश्ते का प्यार नजर आया तो कहीं परिजनों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

Related Articles

Back to top button