
अहमदाबाद, 27 जून 2023: अडानी फाउंडेशन ने 24 जून को गौतम अडाणी के 61वें जन्मदिन पर राष्ट्रीय स्तर का रक्तदान अभियान आयोजित किया. इस अभियान में में कुल 20,621 यूनिट रक्तदान किया गया। अडानी ग्रुप में 24 जून के दिन को अडानी दिवस के रूप में मनाया गया. इस पहल को अडानी समूह के कर्मचारियों का अभूतपूर्व सहयोग मिला. कर्मचारियों ने मिलकर 20,621 यूनिट रक्तदान किया, जो लगभग 8,200 लीटर के बराबर है। यह दान अनुमानित रूप से 61,000 जीवन को बचाने में सहायता करेगा। इस रक्तदान अभियान को 22 राज्यों में 250 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया और इसे 3,000 से अधिक कर्मचारियों के प्रयास से पूरा किया गया।
अभियान में दान हुए रक्त का उपयोग मरीजों को पूर्ण रक्त, पीसीवी, प्लेटलेट कॉन्संट्रेट, प्लाज्मा, एफएफपी, क्रायो प्रेसिपिटेट और एल्ब्यूमिन जैसे तत्वों के माध्यम से सहायता प्रदान करने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इस साल के रक्तदान अभियान ने पिछले वर्ष के 14,657 यूनिट रक्त के रिकॉर्ड को पार किया है। अडानी फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. प्रीति अडानी ने रक्तदान में अभूतपूर्व समर्थन और योगदान देने के लिए सबका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “मैं अपने कर्मचारियों द्वारा दिखाए गए अद्भुत समर्थन के लिए आभारी हूँ. आपका रक्तदान हमारी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करने के साथ समुदायों में सकारात्मक प्रभाव बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती देता है। मैं समाज को उन्नत करने के लिए अडानी परिवार के समर्पण की सराहना करती हूँ।” अडानी फाउंडेशन सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने और सतत विकास में योगदान देने के लिए हमेशा समर्पित है। रक्तदान अभियान जैसे पहलों के माध्यम से फाउंडेशन लोगों के जीवन में बदलाव करने का उद्देश्य रखता है।









