
आज ओएनजीसी ऑडिटोरियम में ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ऊर्जा विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण हेतु चलाई गई। मुहिम के अंतर्गत तमाम स्कूली छात्रों ने डायग्राम के माध्यम से ऊर्जा को संरक्षित करने हेतु चित्र कला का प्रदर्शन किया। ऊर्जा संरक्षण सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की उत्कृष्ट कार्य हेतु स्कूली छात्रों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्कूली छात्रों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को निश्चित रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए और ऊर्जा संरक्षण के साथ ऊर्जा को कैसे बढ़ाया जाए इस पर भी हमें फोकस होना होगा ताकि ऊर्जा की कमी को पूरा किया जा सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने 2025 तक राज्य को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया है और हम उसकी तरफ अग्रसर हो रहे हैं।

कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि हमारा विभाग ऊर्जा संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत है। ऊर्जा का संरक्षण करना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए हमें इसे परिवारिक स्तर पर और कमर्शियल स्तर पर मिलकर ऊर्जा का संरक्षण करना होगा ताकि सभी को बिजली मिल सके।









