ENG vs NZ: “कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस”, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला…

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिच की परिस्थितियों और मौसम को देखते हुए कीवी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा करने की रणनीति अपनाई है। इंग्लैंड की टीम अब शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की कोशिश करेगा।

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज ग्रुप-2 का अहम मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में लगातार दो जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। अब इस ग्रुप से दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है।

अगर न्यूजीलैंड आज इंग्लैंड को हरा देता है तो उसके 5 अंक हो जाएंगे और टीम ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचकर सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी। लेकिन हार की स्थिति में न्यूजीलैंड के 3 अंक रह जाएंगे और उसे श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा।

अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हराता है तो उसके भी 3 अंक हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। वहीं, अगर श्रीलंका पाकिस्तान को हरा देता है तो न्यूजीलैंड सीधे अंतिम-4 में जगह बना लेगा।

न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन खेल रहे हैं।

वहीं, इंग्लैंड की तरफ से फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद खेल रहे हैं।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है और सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक इसी मैच से साफ होगा।

Related Articles

Back to top button