Entertainment: अनुष्का – विराट ने अलीबाग में लिया 8 एकड़ का फॉर्महॉउस, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान !

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुम्बई के पास अलीबाग इलाके में एक फार्म हाउस लिया हैं...

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुम्बई के पास अलीबाग इलाके में एक फार्म हाउस लिया हैं। अब वे दोनों एक 8 एकड़ के फॉर्महॉउस के मालिक बन गए हैं। यह अलीबाग के जीराड में बेहद शांति पूर्ण जगह हैं। जानकारी के मुताबिक विरूष्का ने यह घर 19.24 करोड़ रूपए देकर खरीदा हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दम्पति ने इसके लिए 1.15 करोड़ रूपए सरकारी खजाने में जमा किये हैं। इसकी खरीददारी से जुड़े लेनदेन का पूरा कार्य विराट कोहली के छोटे भाई विकास कोहली कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले इसे खरीदा गया। जबकि इसके लेनदेन का कार्य प्रसिद्ध रियल एस्टेट कंपनी समीरा हैबिटेट्स की देख रेख में किया गया हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने छः महीने पहले इस जगह का निरिक्षण किया था। हालाँकि विराट कोहली अपने बिजी समय के चलते इस डील को खुद लॉक नहीं कर सके। जिसके बाद उनके भाई ने इसे देखा। विराट कोहली इन दिनों एशिया कप में बिजी हैं। अलीबाग की इस जगह पर कई बड़े अभिनेता व क्रिकेटर जमीन ले रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भी यहां करीब एक दशक पहले एक घर बनवाया था।

Related Articles

Back to top button
Live TV