
Desk : अक्षय कुमार की फिल्मो के लिए ये साल काफी उदास रहा. इस साल एक्टर की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इसके बावजूद भी कलाकार की फिल्मे लाइन लगी है. अक्षय उन कलाकारों में से है जो एक वर्ष में 4 से 5 फिल्मे करते है. हाल ही में आयी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने बॉक्स ऑफिस को उदास ही रखा अभी मेकर्स इसकी भरपाई में लगे ही है कि अक्षय की अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर भी आज रिलीज़ कर दिया गया.
ट्रेलर देखने के बाद अक्षय की इस फिल्म से लोगो को बेहद उम्मीद है. इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर हैं.
ट्रेलर में अक्षय का काफी अलग रूप देखने को मिल रहा है.अक्षय कुमार अपनी कॉमेडी लेकर वापसी कर रहे हैं. दरअसल इस फिल्म में अक्षय और उनकी 4 बहनो की कहानी दिखाई गई है जहा अक्षय के ऊपर अपनी इन 4 बहनों की शादी का भार है.
ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, वही इसमें अक्षय भी लोगो के दिलों को छू रहा है. आपको बता दे की अक्षय कुमार के साथ इससे पहले भुमी पेडनेकर ने टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम किया गे था, इसमें दोनों की जोड़ी का काफी सराहा गया था अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में ये जोड़ी क्या कमाल कर पाती है.
सम्राट पृथ्वीराज हुई थी फ्लॉफ़
हाल ही में आयी अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट ने मेकर्स को काफी निराश किया, इस फिल्म को तमाम राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया था, कई सारे राजनीतिक चेहरों ने भी लोगों से इस फिल्म को देखने के लिए लोगो से अपील की.









