Etah : पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था, अब माफियाओं की संपत्ति पर चल रहा बुल्डोजर- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा के जलेसर विधानसभा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा उन्होने कहा, 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। 2017 के बाद माफियाओं की संपत्ति पर बुल्डोजर चला। पिछली सरकारों ने गरीबों को मकान नहीं दिए।

सीएम योगी ने कहा, पिछली सरकारों ने गरीबों को मकान नहीं दिए। पिछली सरकारों ने बेटियों का सुरक्षा नहीं दी। पिछली सरकारों ने बिजली नहीं दी। हमने गरीबों को आवास,शौचालय,बिजली की सुविधा दी है। हमने माफियाओं की संपत्ति को जब्त किया गया।

पिछली सरकार ने प्रदेश को डार्क जोन बना दिया था। हमने डार्क जोन को सुधारने का काम किया। सपा के मन में गरीबों के लिए संवेदना नहीं है। विपक्ष की संवेदना केवल अपराधियों के साथ है।

हमारी सरकार ने प्रदेश में तेजी से मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया। कोरोना महामारी में जनता की सेवा,मदद की। प्रदेश में गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा। हर घर में शुद्ध जल पहुंचाएंगे। अब प्रदेश में कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा निकलती है।

किसान सम्मान निधि से किसानों का लाभ मिल रहा है। राममंदिर के लिए घंटा एटा में ही तैयार हुआ। राममंदिर के लिए 21 किलो का घंटा बनाया गया है। सरकार गरीबों को पेंशन दे रही है। सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी जरूरी है।

Related Articles

Back to top button