सपा-कांग्रेस आरक्षण को धर्म के आधार पर बांटना चाहती है- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, इन लोगों ने देश को कोरोना के संकटकाल में भी नहीं छोड़ा था। मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था...

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के इटावा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सपा-कांग्रेस की बातें झूठी, वादे भी झूठे हैं। सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में भी खोट है। ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे, उससे चाहे देश का, समाज का कितना ही नुकसान क्यों न हो।

उन्होंने कहा, इन लोगों ने देश को कोरोना के संकटकाल में भी नहीं छोड़ा था। मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था। देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा के, कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करते थे। खुद चोरी चुपके टीके लगवाते थे, लेकिन टीवी पर लोगों को भड़काते थे, ताकि हाहाकार फैले और पाप मोदी के माथे पर लगे।

संविधान को लेकर झूठ फैला रहा विपक्ष

अब ये हमारा लोकतंत्र और हमारे संविधान को लेकर झूठ फैलाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। क्योंकि मोदी ने इनके तुष्टिकरण की पोल खोल दी है।

आरक्षण को धर्म के आधार पर बांटना चाहता है विपक्ष

हमारे संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन अब सपा-कांग्रेस SC-ST-OBC का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं। कर्नाटक में इन्होंने रातों-रात सभी मुस्लिमों को OBC घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button