Etawah: 70 साल पुराना चंबल पुल बड़ा हादसा होने की दे रहा है दावत, अफसर खामोश

पुल पर रोक लगाने के बावजूद वाहन चालक इसे नजरअंदाज कर ओवरलोड ट्रकों के साथ इस पुल से गुजर रहे हैं।इस पुल की स्थिति और लगातार बढ़ते ओवरलोड..

Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बरही गांव में स्थित चंबल पुल की जर्जर स्थिति बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है। 70 साल पुराना यह पुल अब अपनी उम्र और अव्यवस्था के कारण खतरनाक साबित हो रहा है, जहां ओवरलोड ट्रकों का लगातार आना-जाना जारी है।

चंबल पुल की सहनशक्ति से कहीं ज्यादा

हालांकि भिंड कलेक्टर के आदेश पर भारी वाहनों के इस पुल से गुजरने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इसका असर ट्रक चालकों पर नहीं पड़ा। मध्य प्रदेश से यूपी की ओर और यूपी से मध्य प्रदेश की ओर ओवरलोड ट्रकों का आवागमन दिन-रात जारी है। इन वाहनों का वजन 40 टन से अधिक है, जो चंबल पुल की सहनशक्ति से कहीं ज्यादा है।

कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही

सूत्रों के अनुसार, ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। बावजूद इसके अधिकारियों की तरफ से इस गंभीर समस्या को लेकर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुल पर रोक लगाने के बावजूद वाहन चालक इसे नजरअंदाज कर ओवरलोड ट्रकों के साथ इस पुल से गुजर रहे हैं।

ओवरलोड वाहनों के कारण बड़ा हादसा

इस पुल की स्थिति और लगातार बढ़ते ओवरलोड वाहनों के कारण बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही और ट्रक चालकों की लापरवाही इस समस्या को और भी जटिल बना रही है।

Related Articles

Back to top button