दुनिया के हर 200 वें शख्स में चंगेज़ खान का DNA, लेकिन भारत में नहीं मिला एक भी व्यक्ति

दुनिया का हर 200 वां शख्स चंगेज़ खान का वंशज है जी हां ये बिलकुल सच है। ऐसा हम नहीं कह रहे ये खुलासा किया है 25 वैज्ञानिकों की एक टीम ने जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से सैंपल कलेक्ट कर पुरुषों पर रिसर्च कर रही है।

दुनिया का हर 200 वां शख्स चंगेज़ खान का वंशज है जी हां ये बिलकुल सच है। ऐसा हम नहीं कह रहे ये खुलासा किया है 25 वैज्ञानिकों की एक टीम ने जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से सैंपल कलेक्ट कर पुरुषों पर रिसर्च कर रही है। इसी टीम का हिस्सा भारत के भी दो वैज्ञानिक हैं। डॉ के थंगराज CCMB हैदराबाद और प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे जूलॉजी डिपार्टमेंट, BHU, अभी तक फिलहाल इस रिसर्च में भारत से तो कोई ऐसा सामने नहीं आया है। जिसमें चंगेज खान का DNA मिला हो। लेकिन लद्दाख के 5 हजार लोगों पर रिसर्च अभी चल रही है। वहीं हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान की लगभग 40 प्रतिशत पुरुष आबादी में चंगेज खान का DNA मिला है। यानी वे कहीं न कहीं मंगोल शासक की वंशावली में शामिल हैं।

कैसे फैला चंगेज़ खान का DNA ?

चंगेज खान का DNA आज से करीब करीब 1000 साल पहले चंगेज खान ने पूर्वोत्तर एशिया और मिडल ईस्ट पर हमला किया। यहां के कबाइली इलाकों समेत दूसरे स्थानों को निशाना बनाया। यहां रहने वाले लोगों को मार दिया और महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। ऐसा उसने पूरे मिडल ईस्ट पर भी किया जिसके बाद देखते ही देखते उसका DNA मिडल ईस्ट में फैलता चला गया। जिसका नतीजा आज हमें देखने को मिल रहा है।

BHU के वैज्ञानिक ने बताया 12 हजार लोगों पर हुई रिसर्च

BHU के वैज्ञानिक प्रोफेसर चौबे ने बताया कि लगभग 12 हजार लोगों पर रिसर्च हुई है। जिसमें Y क्रोमोजोम के 32 म्यूटेशन की जांच की गई है। जिसमें एक खास तरह का Y क्रमोजोम सबसे ज्यादा लोगों में पाया गया है। जैसा की ये क्लियर है कि Y क्रोमोज़ोम पुरुषों का होता है। खास तरह के एक ही क्रोमोजोम का इतने पुरुषों में होना सिर्फ एक बात का संकेत है कि ये सभी लोग किसी एक ही शख्स के वंशज हैं।

कौन था चंगेज खान ?

चंगेज खान के बारे में आप सभी ने कभी न कभी पढ़ा ही होगा। इतिहास की किताबों में चंगेज खान का खूब जिक्र होता है। एक मंगोल शासक जिसने अपने सम्राज्य के विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई। चंगेज खान अपने सम्राज्य विस्तार, बर्बरता और शक्ति के लिए जाना जाता था। चंगेज खान बौद्ध धर्म का अनुयायी था। उसने मुस्लिम सम्राज्य को लगभग खत्म ही कर दिया था। मंगोलिया में चंगेज खान को आज भी खूब माना जाता है, लोग उसका नाम फक्र से लेते हैं।

Related Articles

Back to top button