
उज्जैन में 12 साल की मासूम के साथ हुए रेप कांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ऑटो ड्राइवर के पिता का बड़ा बयान सामने आया है। पिता ने कहा कि यदि बेटा सच में गुनेहगार है, तो उसे सख्त-से-सख्त सजा मिलनी चाहिए। गोली मार देनी चाहिए। यदि मैं उसकी जगह होता तो पुलिस के पकड़ में ही नहीं आता, आत्महत्या कर लेता। इस दौरान पिता की आखों से निकल रहे अश्रुधारा उनके आंतरिक दर्द को बयां कर रहे थे। चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मीडिया से बात करते हुए आरोपी के पिता राजू सोनी ने बताया कि पुलिस द्वारा बेटे को गिरफ्तार कर थाने नहीं ले जाना चहिए था। उसे गोली मार देनी चाहिए थी। यदि पीड़िता मेरी बेटी होती तो मैं यही मांग करता। इस प्रकार का गुनाह करने वालों को जीने का कोई अधिकार नहीं है। यह सब बोलते समय राजू सोनी काफी दुखी दिखे। उनकी आंखों से लगातार आशू गिर रहे थे। इस जघन्य घटना के बारे में राजू सोनी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बारे में हमें पता चला था। मैने अपने बेटे से इस विषय पर चर्चा भी की थी। कहा था कि बच्ची के साथ बहुत गलत हुआ है। इसपर वह कुछ नहीं बोला। इस दौरान वह अपना दैनिक कार्य नियमित रूप से कर रहा था। किसी को शक भी नहीं होने दिया कि वही मुख्य कातिल है।
आंख में आशू लिए रोते हुए राजू सोनी ने कहा कि मेरा बेटा हो या किसी और का इस तरह के कृत्य करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। हम लोगों शर्म से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। क्या करूं? क्या नहीं? कुछ समझ में नहीं आ रहा। इसकी जगह मैं होता तो आत्महत्या कर लेता, पुलिस के सामने भी नहीं आता।
बता दें कि बीते दिनों उज्जैन में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। महाकाल इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची बीते सोमवार को घायल अवस्था में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे।
CCTV फुटेज के अनुसार बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास की कालोनियों में करीब ढाई घंटे तक भटकती रही। इस दौरान वह करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय की। बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं। पुलिस पूंछतांछ में उसने बताया- उसकी मां के साथ में भी गलत हुआ है, लेकिन इस वक्त उसकी मां कहां है और वह कैसे उज्जैन तक आई? इस बारे में कुछ नहीं बता पा रही है।









