
लखनऊ- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मंगेश एनकाउंटर पर कई बातें बोली और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.
अखिलेश यादव ने कहा कि जहां लूट होगी वहां विकास नहीं होगा.अयोध्या में जमीनों की लूट हो रही.जब अयोध्या में लूट तो फिर कहां छोड़ेंगे. ‘अयोध्या के किसानों की जमीन बीजेपी नेताओं को मिली’.‘सरकार ने किसानों की जमीन का मुआवजा नहीं दिया’.
सेना की फायरिंग रेंज की जमीन बीजेपी ने बेच दी.किसानों से जमीन लेने के बाद सर्किल रेट बढ़ाया.यूपी में अन्याय की सीमा टूटी है.मेरी सरकार आई तो अयोध्या का विकास हुआ है.
यूपी में झूठे एनकाउंटर हो रहे हैं.सुल्तानपुर एनकाउंटर पर बोले अखिलेश यादव सब जानते हैं पुलिस उठाकर ले गई थी. मंगेश यादव की हत्या हुई है.एसटीएफ उठाकर ले गई और हत्या की.रात में पुलिस आई,मंगेश को उठा ले गई.एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी बनाई जा रही.एनकाउंटर से डराने की कोशिश की जा रही.
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है. दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते.मास्टरमाइंड का एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ. मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता. सबसे ज्यादा PDA परिवार के एनकाउंटर हुए.









