Election 2024: यूपी के कई बूथों पर खराब हुई ईवीएम मशीन, वोटिंग बाधित

मेरठ गोल मंदिर शास्त्री नगर में ईवीएम खराब हुई है। इसके अलावा अमरोहा, गाजियाबाद, बागपत सहित कई सीटों पर ईवीएम में खराबी आई है। जिससे वोटिंग बाधित हुई है। 

दूसरे चरण के लिए मतदान आज यानी शुक्रवार को शुरू है। इसमें यूपी की आठ सीटें- अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू है। शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे।

इस बीच कई सीटों से ईवीएम मशीन में खराबी की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मेरठ गोल मंदिर शास्त्री नगर में ईवीएम खराब हुई है। इसके अलावा अमरोहा, गाजियाबाद, बागपत सहित कई सीटों पर ईवीएम में खराबी आई है। जिससे वोटिंग बाधित हुई है। 

हालांकि डीएम ने बताया कि बागपत बडौत विधानसभा क्षेत्र के सिसाना गांव में बूथ संख्या 275 पर मतदान हुआ शरू।

Related Articles

Back to top button