
पूर्व सैनिकों ने पेंशन में हो रही विसंगतियों से आहत होकर बागेश्वर जिले के तीनो ब्लॉक, गरूड, बागेश्वर, कपकोट के 300 से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने जिला अधिकारी बागेश्वर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिला कार्यालय बागेश्वर में प्रर्दशन कर रहे पूर्व सैनिको का कहना है, कि वन रैक वन पेंशन लागू होने के बाद भी पूर्व सैनिक कि दशा नही सुधर पायी है।
सैनिकों के द्वारा ज्ञापन में अपनी बात रखते हुए कहा कि सेना के अफसरों द्वार वन रैंक वन पैशन के आधार पर पूर्व सैनिको को पेंशन नही दी जा रही है। अन्य पहाड़ी राज्यों के पूर्व सैनिको को सब कुछ मिल रहा है। उतराखंड के पूर्व सैनिको कि पेंशन घटाई जा रही है। वन रैक वन पेंशन को चंद सेना के अधिकारियों के हाथ में थमा कर, इतिश्री कर दी है। सेना के अधिकारी इसे धरातल पर लागू नही कर पाए हैं। अगर केन्द्र सरकार जल्द हमारी पेंशन में हो रही विसंगतियों को दूर नहीं करती हैं, तो उत्तराखंड के पूर्व सैनिक केन्द्र सरकार को गद्दी से नीचे उतार देगे।









