कुंडा के ‘Raja Bhaiya’ की पत्नी पर लगा विस्फोटक आरोप, इन धाराओं में मुकदमा दर्ज…

पूरा मामला लखनऊ के हजरतगंज थाने से जुड़ा हुआ है। जहां शुक्रवार देर रात भानवी सिंह के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज किया गया...

उत्तर प्रदेश की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक लोकसभा चुनाव के बाद से ही सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बीच एक बार फिर कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया चर्चाओं में आ गए है। मगर इस बार उनके चर्चा में आने की वजह राजनीती नहीं बल्कि उनकी पत्नी भानवी सिंह हैं। जिनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और भानवी सिंह पर फर्जी हस्ताक्षर कर एक कंपनी निदेशक को पद से हटाने सहित शेयर में फ्रॉड करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

दरअसल ये पूरा मामला लखनऊ के हजरतगंज थाने से जुड़ा हुआ है। जहां शुक्रवार देर रात द प्रॉपर्टीज कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह की तहरीर पर राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ धारा 120B 419, 420, 467, 468, 469, 471, 506  के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

आशुतोष ने लगाए ये संगीन आरोप

आशुतोष ने अपनी तहरीर में भानवी सिंह ही नहीं राजा भैया पर भी कई आरोप लगाया है। उनके आरोप हैं कि राजा भैया और उनकी पत्नी ने षड्यंत्र करते हुए उनपर दबाव बनाकर उनको कंपनी के निदेशक पद से हटाया है। आशुतोष का कहना है कि जब से कंपनी बनी थी तभी से वह उस कंपनी में शेयर होल्डर हैं। मगर उनके फर्जी हस्ताक्षर कराकर उनको कंपनी के निदेशक पद से हटाया गया है।

चलिए जान लेते हैं कि राजा भैया की पत्नी होने के अलावा आखिर भानवी सिंह की पहचान क्या है?

भानवी सिंह बस्ती के एक राजघराने से ताल्लुक रखती है। वो बस्ती के राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं। जिनका जन्म 10 जुलाई 1974 में हुआ था। भानवी रवि प्रताप सिंह की 4 बेटियों में से तीसरे नंबर की बेटी थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई बस्ती में हुई है। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई अपनी मां मंजुल सिंह के साथ लखनऊ में पूरा किया है। जिसके बाद वर्ष 1995 में उनकी शादी  प्रतापगढ़ के राजपूत भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से हुई थी। 

Related Articles

Back to top button