टोरंटो में भारतीय छात्र की हत्या पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर जताया शोक

ग़ाज़ियाबाद के रहने वाले एक छात्र की कनाडा के टोरंटो शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आज इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर दुख जताया है। जयशकर ने ट्वीट कर लिखा, इस दुखद घटना से स्तब्ध हूं। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

बता दे कि ग़ाज़ियाबाद के साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर सेक्टर 5 में रहने वाले हितेश वासुदेवा के बेटे कार्तिक वासुदेवा कनाडा के टोरंटो में ग्लोबल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था। वह 4 जनवरी को ही एमबीए करने के लिए कनाडा गया था। वो वहां एक रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम नौकरी कर रहा था। परिवार में उसके पिता, भाई और माँ है।

कार्तिक के पिता हितेश ने मीडिया को बताया था कि कार्तिक के मिसिंग की जानकारी के बाद उसके दोस्तों ने पुलिस से संपर्क साधा था । जिसके बाद उन्हें टोरंटो पुलिस ने फोन कर जानकारी दी कि कार्तिक की मेट्रो स्टेशन के बाहर सब वे में गोली मारकर हत्या कर दी गयी हैं।

कनाडा समय के अनुसार करीब शाम को 5 बजे मेट्रो स्टेशन से बाहर निकला तभी किसी ने उस पर गोली चला दी उन्हें आशंका है की लूटपाट के चलते उस पर गोली चलाई गई हैं। हितेश वासुदेव ने भावुक होते हुए कहा कि कार्तिक अब इस दुनिया में नहीं रहा फिलहाल उनके पास अधिक जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button