
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को जापान की राजधानी टोक्यो में संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया। जहाँ उन्होंने सम्मेलन में पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ भारत के संबंध अच्छे नहीं है, लेकिन इसमें तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के लिए इंकार कर दिया।
विदेश मंत्रियों की बैठक में बोले विदेश मंत्री
दरअसल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए टोक्यो गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध नहीं है। साथ ही कहा कि इस मुद्दे पर दोनों देशों को बात करनी चाहिए और समाधान निकालना चाहिए। संबंध खराब होने के का मुख्य वजह 2020 में कोविड महामारी के दौरान सीमा क्षेत्रों में हुए झड़प का है। बता दें उस समय बड़ी संख्या में चीनी सेना ने झड़प की थी, जोकि दोनों देशों के समझौते का उल्लंघन है।
सीमा रेखा का सम्मान करे चीन
विदेश मंत्री ने कहा कि झड़प के बाद मामला चल रहा है, क्योंकि यह मामला पूरी तरह से हल किया है। साथ ही जयशंकर ने कहा कि हम बेहतर संबंधों की आशा करते हैं, लेकिन यह तभी होगा जब सीमा रेखा के साथ पहले हुए समझौतों को लेकर सम्मान करना चाहिए।









