
लखनऊ- अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद से जांच एजेंशियां पहले की से अधिक सक्रिय हो गईं हैं. माफिया ब्रदर्स की हत्या में किस का हाथ हो सकता है, इसको लेकर जांच जारी है. इसी क्रम में ईडी को लखनऊ के बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम का अतीक कनेक्शन मिला है. ईडी मोहम्मद मुस्लिम के ठिकानों पर छापा भी मार चुकी है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 18, 2023
➡️लखनऊ के बड़े बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम का अतीक कनेक्शन
➡️अतीक का सबसे खास है मोहम्मद मुस्लिम
➡️मोहम्मद मुस्लिम पर ईडी छापा भी मार चुकी
➡️अतीक का फाइनेंसर है बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम
➡️लखनऊ में आईआईएम रोड पर बड़ा प्रोजेक्ट
➡️इस रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर अतीक का पैसा-सूत्र… pic.twitter.com/vmsRXL4aEb
मोहम्मद मुस्लिम अतीक के खास लोगों में शामिल था और वह अतीक को फाइनेंस भी करता था. बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम का लखनऊ में आईआईएम रोड पर बड़ा प्रोजेक्ट है. सूत्रों के मुताबिक इस रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में अतीक का पैसा लगा है.
मो. मुस्लिम पर अब तक गैंगेस्टर की कार्रवाई नहीं हुई है. ईडी को जांच में अतीक-मुस्लिम लिंक मिला है. उमेश पाल मर्डर के बाद भी मो. मुस्लिम ने अतीक के लोगों को पैसे भेजे थे. मो मुस्लिम पहले प्रयागराज में विवादित जमीनें कब्जाता था. विगत कुछ वर्षों से मो. मुस्लिम लखनऊ शिफ्ट हो गया, लेकिन आज भी प्रयागराज की अधिकांश विवादित जमीनों पर उसका कब्जा बताया जाता है.









