मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगाले ने किया सुसाइड ,सुपरहित फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई की भूमिका निभाई थी

टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। दंगल चैनल के पॉपुलर टीवी शो ‘दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे’ की मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस की मौत की वजह सुसाइड है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने घर पर सुसाइड किया। यह घटना रविवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे की है।

संचिता उगले ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया

संचिता उगले ने कम उम्र में ही बहुत काम किया और इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी कला का प्रदर्शन किया था। संचिता उगले ने हिंदी टीवी सीरियल ‘दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे’ में लीड एक्ट्रेस सुकून का रोल किया था। इस रोल से वह घर-घर में मशहूर हो गईं और उन्हें एक अलग पहचान मिली। उनकी एक्टिंग की वजह से यह शो काफी पॉपुलर हुआ और लोगों ने एक्ट्रेस की काफी तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाया था। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर सीरियल में भी काम किया था।

घर पर नहीं था कोई, जब एक्ट्रेस ने लगाई फांसी

बताया जा रहा कि संचिता अपने माता-पिता और 15 साल की बहन के साथ नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में रहती थी। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उसकी बहन अंजलि घर से बाहर गई थी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी बीच संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे तुरंत महानगर पालिका के तुलिंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संचिता के आत्महत्या के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है। अचोले पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत एक्सीडेंटल डेथ (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। पुलिस ने सिर्फ इतना कहा कि एक्ट्रेस की मौत अज्ञात कारणों से हुई। पहली नजर में आत्महत्या का मामला लग रहा है।

Related Articles

Back to top button