मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल BJP में हुई शामिल, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान में कुछ ही समय और बाकी है। अब से थोड़ी देर में इस बार के आम चुनाव के तारीखों का ऐलान होना है। इस बीच सभी राजनितिक पार्टियों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। इस बीच बीजेपी से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शनिवार यानी 16 मार्च को भारत की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी की सदस्या ग्रहण कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें आगामी चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

अनुराधा हिंदी सिनेमा जगत की बहुत ही चर्चित गायिका हैं। उनके भजन गायकी की दुनिया में डंका बज रहा है। उनका जन्म 27 अक्टूबर, 1954 को मुंबई में हुआ था।

साल 1973 में उन्होंने अपने गायन करियर की शुरूआत की थी। अनुराधा पौडवाल ने उस दौर में अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की फिल्म ‘अभिमान’ में अपनी आवाज दी थी। बता दें, ‘आशिकी’, ‘ दिल है कि मानता नहीं’ और ‘बेटा’ जैसी फिल्मों के लिए अनुराधा पौडवाल को फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button