
हरियाणवी लोक संगीत की दुनिया से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर आ रही है। दरअसल, पॉपुलर हरियाणवी रागनी सिंगर पेप्सी शर्मा का 38 साल की उम्र में सीने में दर्द के बाद अचानक निधन हो गया। परिवार ने बताया कि उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पेप्सी शर्मा की अचानक मौत से हरियाणवी लोक संगीत इंडस्ट्री को झटका लगा है। रागिनी सिंगर की मौत पर सभी फैंस शोक मना रहे हैं।
पेप्सी शर्मा कौन थे ?
बता दें कि पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था। लेकिन उन्हें उनके स्टेज नाम पेप्सी शर्मा से जाना जाता था। गाजियाबाद के पटला गांव के रहने वाले पेप्सी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR इलाके में अपनी स्टेज परफॉर्मेंस से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की।
पेप्सी शर्मा रागनी कॉम्पिटिशन में एक जाना-माना चेहरा थें , अपनी सिंगिंग टैलेंट के अलावा, वह अपने ह्यूमर, कॉमिक टाइमिंग और अपनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जानें जाते थें।
पेप्सी शर्मा अपने पीछे 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन से हरियाणवी एंटरटेनमेंट जगत शोक में है। वहीं साथी कलाकार और फैंस सिंगर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।








