सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील एस नरीमन नहीं रहे, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

इंदिरा गांधी सरकार के दौरान वह सॉलिसिटर जनरल थे। नरीमन ने कई ऐतिहासिक बहस में हिस्सा लिया था।

सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकीलों में से एक एस नरीमन का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। यह जानकारी उनके ऑफिस से मिली है। इंदिरा गांधी सरकार के दौरान वह सॉलिसिटर जनरल थे। नरीमन ने कई ऐतिहासिक बहस में हिस्सा लिया था। न्यायिक नियुक्ति आयोग मामला भी इसमें शामिल था। जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

नरीमन का जन्म 10 जनवरी, 1929 को हुआ था। 1972-1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रहे। आपातकाल के दौरान उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। नरीमन को जनवरी, 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनके पुत्र रोहिंटन नरीमन, सुप्रीम कोर्ट में जज थे।

सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, वह लिविंग लीजेंड थे। जिन्हें कानून और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग हमेशा याद करेंगे। वह अपनी उपलब्धियों के अलावा अपने सिद्धांतों पर हमेशा अटल रहे।

Related Articles

Back to top button