बहुचर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव दिख सकते हैं बिग बॉस OTT पर, हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री।

एल्विश ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह कह रहें हैं "अब टाइम आ गया है घर का सिस्टम चेंज करने का, मैं आ रहा हूँ घर के अंदर "

मनोरंजन डेस्क: एल्विश यादव यूट्यूब की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं, उनके फैन्स और सब्सक्राइबर्स उन्हें “राव साहब” कहकर सम्बोधित करते हैं आपको बता दें उनके यूट्यूब पर 10 मिलियंस से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, एल्विश यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियोस बनाकर मशहूर हुए थे और आज उनको मिलियन में लोग पसंद करते हैं, कॉमेडी वीडियोस के साथ साथ वो यूट्यूब पर अपने व्लॉग भी अपलोड करते हैं, उनके व्लॉग चैनल पर भी 47 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

एल्विश अपने तेज़ तर्रार हरयाणवी भाषा में मज़ाक और कॉमेडी करने के लिए जाने जाते हैं लोगों को यह अंदाज़ काफी पसंद आता है और लोग भी उनसे काफी रिलेट करते हैं, यही नहीं एल्विश हिन्दू सनातन धर्म के लिए भी अपना पक्ष बड़े ही साफ़ तौर पर रखते हैं और गर्व से सनातन धर्म का प्रचार भी करते हैं।

आज सुबह से ही ट्विटर पर #ElvishYadav ट्रेंड कर रहा है, कारन हैं एल्विश ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह कह रहें हैं “अब टाइम आ गया है घर का सिस्टम चेंज करने का, मैं आ रहा हूँ घर के अंदर ” यह वीडियो जैसे ही एल्विश ने शेयर की उनके फैन्स और सब्सक्राइबर्स के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ गयी और सब का कहना यही है की एल्विश बिग बॉस OTT पर वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।

एल्विश अपने निडर और तीखे तू तड़ाक अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं और उनका यह अंदाज़ फैन्स बिग बॉस के घर में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button