सोनम कपूर के इस नए लुक पर फ़िदा हुए फैंस…देखिए ‘फैट टू फिट’ जर्नी को

एक्ट्रेस 2007 में अपना करियर शुरू किया था। साल 2007 में फिल्म 'सावंरिया' उनकी पहली फिल्म थी। जिसके बाद सोनम कपूर का नाम फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हो गया।

अपनी खूबसूरती और लुक्स को लेकर सोनम कपूर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब एक बार फिर सोनम कपूर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं का केंद्र बानी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी ‘फैट टू फिट’ जर्नी को शेयर किया है जिसको देखकर उनके फैंस की धड़कने तेज हो गई और देखते ही देखते यह पूरा मामला उनके बीच चर्चा का विषय बन गया। सोनम कपूर एक स्टारकिड होने के अलावा बतौर एक्ट्रेस 2007 में अपना करियर शुरू किया था। साल 2007 में फिल्म ‘सावंरिया’ उनकी पहली फिल्म थी। जिसके बाद सोनम कपूर का नाम फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हो गया। एक सफल एक्ट्रेस बनने के बाद सोनम ने मशहूर बिज़नेस मैन आनंद अहूजा संग शादी रचा ली और शादी के 5 साल बाद साल 2023 में सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया।

सोनम कपूर ने घटाया 20 किलो वजन

माँ बनने के बाद सोनम का वजन काफी बढ़ गया था। जिसके बाद अब उन्होंने वीडियो शेयर कर अपनी फिटनेस अपडेट दी है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है की कैसे सोनम ने 20 किलो वजन को घटाया है। अपनी इस जानकारी के साथ ही एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट वीडियो भी साझा किया है। उनके द्वारा पोस्ट किये गए उस वीडियो में वो अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट दिखती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ’20 किलो वजन कम कर लिया है, 6 किलो कम करना अभी बाकी है।’

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

सोनम कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस साफ़ अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्ट्रेस द्वारा साझा की गयी उनकी जर्नी काफी प्रभावशाली है। सोशल मीडिया पर सोनम के इस जर्नी की काफी तारीफ की जा रही है।

आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में आई थीं नजर

बता दें कि सोनम कपूर ने आज से पांच साल पहले मई 2018 में मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। अपनी शादी के चार साल बाद 2022 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम वायु रखा। वहीँ, वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था।

Related Articles

Back to top button