
Happy Birthday King Khan: बॉलीवुड के बादशाह, ‘पठान’ और दर्शकों के दिलों में हमेशा ‘जवान’ रहने वाले शाहरुख खान का 58वां जन्म दिवस है. किंग खान आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. शाहरुख खान के जन्मदिन को लेकर एक दिन पहले से ही फैंस के बीच जश्न का माहौल बन गया था.
किंग खान के घर ‘मन्नत’ (Mannat) के बाहर शाम से ही फैंस का तांता लगना शुरू हो गया था. और आधी रात तक तो ‘मन्नत’के आगे मेला लग गया. फैंस का प्यार देखकर SRK ने भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को खास अंदाज में ‘Thank you’ कहा. वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) पापा के जन्मदिन पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया.
शाहरुख खान 2 नवम्बर 1965 को दिल्ली में जन्म लिए और टीवी शो ‘फौजी’ से एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था. अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड पर राज करने का सपना लिए SRK ने अपना सफर शुरू किया और आज बॉलीवुड के ‘बादशाह’ माने जाते हैं. ऐसे में शाहरुख खान के बर्थडे को लेकर हर साल फैंसो के बीच काफी उत्साह भरा रहता है. फैंस, शाहरुख के घर मन्नत के बाहर बीती रात काफी संख्या में पहुंचे और ज़श्न मनाए.









