
यदि आप बैंक से पैसा निकालने जा रहे हैं तो सावधान रहें। क्योंकि आप के ऊपर कई ठगों की निगाहें हो सकती हैं। ऐसा ही एक मामला श्रावस्ती से आया है, जहां इकौना कस्बे में बैंक में पैसा जमा करने आए एक बुजुर्ग किसान को शातिर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। किसान के दस हज़ार रुपए लेकर फरार हो गए।
यह घटना तब हुई जब किसान अपना पैसा जमा करने आर्यावर्त बैंक पहुंचा। बैंक के बाहर पहले से ही शिकार तलाश रहे ठगों ने पीड़ित किसान के पास जाकर बताया कि वह भी पैसा जमा करने आए हैं। ठगों ने विड्रॉल फॉर्म भरने के बहाने किसान से दस हजार रुपए ले लिए
पैसों को लेकर किसान असहज महसूस ना करे इसके लिए ठगों ने अपने पास रखी कागज की रद्दी को रुमाल में लपेटकर उसे एक लाख रुपए बताते हुए किसान को दे दिए। फिर लघुशंका के बहाने ठग वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब किसान ने गड्डी खोली तो उसके होश उड़ गए। गड्डी में रद्दी कागज भरी हुई थी पीड़ित किसान ने इकौना थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।









