Farmer Protest : नोएडा-दिल्ली बॉर्डर जाम, पुलिस की बात नही सुन रहे किसान…..लगा रहे जेल भरो के नारे

उत्तर प्रदेश में किसान अपनी मांगों को लेकर रोड पर उतर आए हैं। गुरुवार को किसानों ने दिल्ली - नोएडा बार्डर को जाम कर जेल भरो ....

उत्तर प्रदेश में किसान अपनी मांगों को लेकर रोड पर उतर आए हैं। गुरुवार को किसानों ने दिल्ली – नोएडा बार्डर को जाम कर जेल भरो के नारे लगाए हैं। उनका का कहना है कि दिल्ली नही जाने दिया जा रहा इसलिए अब जेल जा रहे हैं।

जिला अधिकारी और पुलिस प्रशासन लगातार किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले रास्ते को पूरी तरह से महामाया फ्लाईओवर के बाद बंद कर दिया गया है। सभी वाहनों को कालिंदी कुंज की तरफ से डायवर्ट किया गया है।

बता दें, आज करीब 12 बजे किसान प्रदर्शन करने के लिए महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठा हुए और दिल्ली की तरफ कूच किया। किसानों के इसी प्रदर्शन के चलते नोएडा और दिल्ली के ज्यादातर रास्तों पर भारी जाम है। हालाँकि, इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी करते हुए जाम वाले रास्तों पर ना जाने का आग्रह किया है साथ ही जिन रूट्स पर जाम नहीं मिलेगा उसकी जानकारी भी साझा की है।

दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तरफ से जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि चिल्ला, सोनिया विहार, डीएनडी, सभापुर, गाजीपुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम है। इसके अलावा दिल्ली की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर जाम लगने की आशंका है तो कृपया उनके इस्तेमाल से बचें।

Related Articles

Back to top button